कोरोना: हिमाचल में एक और संक्रमित की मौत, 198 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मृत्यु दर 1.70 फीसदी हुई
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3588 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 214004 मामले आ चुके हैं। इनमें से 208609 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1788 पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 200 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 11035 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 70 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश के कोरोना के 198 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3588 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 214004 मामले आ चुके हैं। इनमें से 208609 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1788 पहुंच गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 122, चंबा 129, हमीरपुर 252, कांगड़ा 354, किन्नौर 31, कुल्लू 92, लाहौल-स्पीति 31, मंडी 370, शिमला 263, सिरमौर 17, सोलन 74 और ऊना में 53 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 200 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 11035 लोगों के सैंपल लिए गए।
मृत्यु दर बढ़कर 1.70 फीसदी हुई
प्रदेश में भले ही कोरोना के मामलों में कमी आ रही है लेकिन मौत पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रतिदिन प्रदेश में 3 से 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौतें हो रही हैं। अगस्त, 2021 से लेकर अब तक प्रदेश में करीब 50 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में मृत्यु दर 1.68 से बढ़कर 1.70 फीसदी हो गई है। मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से यह वायरस फिर से विकराल रूप धारण करने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए फिर से अलर्ट किया है।
बीते सप्ताह से प्रदेश में तीन से छह लोगों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल में कोरोना से उन लोगों की मौत हो रही है जो पहले से ही अन्य बीमारी से ग्रसित थे, दूसरे अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों लोगों की भी मौत हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अभी भी इस बीमारी को लेकर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति गंभीर होने के बाद अस्पताल में पहुंचते है। इस कारण इनको बचाना मुश्किल हो रहा है।