फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 september

कोरोना: हिमाचल में पांच और संक्रमितों की मौत, 228 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 01 Sep 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Sep 2021 08:21 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3587 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 213799 मामले आ चुके हैं। इनमें से 208409 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1784 पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 104 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10477 लोगों के सैंपल लिए गए।
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 september
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें चंबा जिले में 63 वर्षीय पुरुष, कांगड़ा के 65 वर्षीय पुरुष व महिला, कुल्लू के 73 वर्षीय पुरुष और ऊना की 83 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 228 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3587 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 213799 मामले आ चुके हैं। इनमें से 208409 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1784 पहुंच गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 117, चंबा 143, हमीरपुर 259, कांगड़ा 315, किन्नौर 33, कुल्लू 89, लाहौल-स्पीति 36, मंडी 378, शिमला 281, सिरमौर 15, सोलन 66 और ऊना में 52 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 104 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10477 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


बिना मास्क घूम रहे विद्यार्थी कॉलेज से लौटाए
उधर, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में नये सत्र के विद्यार्थियों को माइक्रो प्लान के तहत शिक्षा दी गई। इसका शेड्यूल महाविद्यालय प्रबंधन ने जारी कर दिया है। प्रत्येक कक्षा में 50 से कम विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से आफलाइन शिक्षा का लाभ मिलेगा। पहले दिन बिना मास्क से घूम रहे लापरवाह विद्यार्थियों पर कॉलेज की अनुशासन कमेटी का चाबुक भी चला। इस दौरान बिना मास्क से कॉलेज में प्रवेश कर रहे विद्यार्थियों को लौटाया गया। केवल मास्क पहने विद्यार्थी ही ऑफलाइन शिक्षा ग्रहण कर पाए। इसके कॉलेज के मुख्य पर सुबह से व्यवस्था के पुख्ता प्रंबध कर रखे थे। कॉलेज में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों  के हाथ सैनिटाइज अनिवार्य कर रखा था। कक्षाओं को भी सैनिटाइज किया गया ।
विज्ञापन


कॉलेज की अनुशासन कमेटी को इस व्यवस्था की देखरेख का दायित्व सौंपा गया है। जिन कक्षाओं में अधिक विद्यार्थी दाखिल हैं उन्हें सप्ताह में निर्धारित दिन में शिक्षा ग्रहण करवाई जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन शिक्षा का लाभ भी विद्यार्थियों को मिलेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य अनीता सिंह ने बताया की कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में माइक्रो प्लान जारी कर दिया। बुधवार को पहले दिन करीब एक हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे। उन्हें माइक्रो प्लान के तहत ऑफलाइन शिक्षा दी गई। बताया की महाविद्यालय में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर विद्यार्थियों के दाखिले प्रवेश रद्द करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। प्राचार्य अनीता सिंह ने ऑफलाइन कक्षाओं की व्यवस्था जांची। प्राध्यापकों से बैठक कर महाविद्यालय में लागू माइक्रो प्लान  को सफल बनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed