{"_id":"5ba4c9ae867a557f60166e77","slug":"himachal-contract-teachers-mahasangh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के नियमितीकरण में विलंब पर भड़का महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के नियमितीकरण में विलंब पर भड़का महासंघ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण में विलंब पर हिमाचल शिक्षक महासंघ भड़क गया है। महासंघ ने कहा है कि जो टीजीटी और पीजीटी तीन वर्ष का अनुबंध पूरा कर चुके हैं या 30 सितंबर को पूरा करने वाले हैं, उनके नियमितीकरण के लिए दस्तावेज मंगवाने को शिक्षा विभाग ने कोई पत्र जारी नहीं किया है। जबकि अनुबंध आधार पर लगे लिपिकों के नियमितीकरण के लिए दस्तावेज मंगवा लिए गए हैं। इससे शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन
संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. यशवंत सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा, प्रदेश महासचिव पवन कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री रमेश रणौत, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीराम शर्मा ने कहा कि टीजीटी और पीजीटी में अधिकतम लोग ऐसे हैं जिनकी आयु 45 साल से ज्यादा है।
विज्ञापन
सरकार और शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के नियमितीकरण की तिथि वर्ष में 30 सितंबर और 31 मार्च निर्धारित की है। संघ का कहना है कि जो अध्यापक पहले ही नौकरी में देरी से आए हैं अब उन्हें रेगुलर करने में शिक्षा विभाग देरी न करें। शिक्षक महासंघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि शिक्षकों के नियमितीकरण संबंधी पत्र को शीघ्र जारी किया जाए।
विज्ञापन