फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Contract regular employee organization demands

नियुक्ति की तारीख से मिले वरिष्ठता लाभ, कर्मचारी संगठन ने उठाई मांग

Wed, 09 Jan 2019 05:01 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 09 Jan 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
himachal Contract regular employee organization demands

प्रदेश अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन की राज्यस्तरीय बैठक जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अंतर्गत 2008 और उसके बाद अनुबंध पर नियुक्त होने के बाद नियमित हुए कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की मांग को उठाया गया। प्रदेशाध्यक्ष मुनीष गर्ग के अनुसार 2008 के बाद विभिन्न विभागों में अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारी लंबे समय से वरिष्ठता की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


अनुबंध से नियमित होने के बाद इन कर्मचारियों के अनुबंध काल की सेवा को उनके कुल सेवाकाल में नहीं जोड़ा जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाए। वेणु शर्मा, सुनील पराशर ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यकारिणी का भी किया विस्तार

कहा कि वरिष्ठता लाभ न मिलने से कई जूनियर उनके सीनियर बन गए हैं।  बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इसमें विजय सैनी को प्रदेश प्रेस सचिव, अवतार कपूर और नरेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, निर्माण सिंह और मनदीप चौधरी को प्रदेश सह सचिव, सुनील पराशर को जिला कांगड़ा अध्यक्ष, संजीव बग्गा को जिला ऊना अध्यक्ष, पवन कुमार को जिला चंबा अध्यक्ष, रमन कुमार को जिला ऊना महासचिव, वेणु शर्मा को कांगड़ा जिला महिला

अध्यक्ष, अश्वनी कुमार और उपेंद्र कुमार को कांगड़ा जिला उपाध्यक्ष, हरदेव सिंह को इंदौरा ब्लॉक, कवि राज को आईटी सेल कांगड़ा की जिम्मेदारी दी गई। कपिल चौधरी, अखिल प्रत्युश, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश चौहान, सुरजीत चौधरी, सुनीता देवी, रघुविंद्र सिंह, मनुव्रत सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed