Himachal Congress: जिला अध्यक्ष बनने के लिए छोड़ना होगा नेताओं को विधायकी का सपना
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की तर्ज पर नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों पर भी चुनाव नहीं लड़ने की शर्त लागू रहेगी। हाईकमान के समक्ष प्रदेश कांग्रेस की तरफ से डीसीसी अध्यक्षों को बदलने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने पर नेता विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हाईकमान की इस शर्त से कई नेताओं का विधायक बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष बनाने से पहले भी नेताओं के समक्ष यही शर्त रखी थी कि जो भी नया प्रदेश अध्यक्ष बनेगा, उसे विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। हाईकमान की ओर से यह शर्त रखने के बाद हिमाचल कांग्रेस के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ से खुद ही पीछे हट गए थे। इसके बाद हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर कुलदीप सिंह राठौर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की तर्ज पर नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों पर भी चुनाव नहीं लड़ने की शर्त लागू रहेगी। हाईकमान के समक्ष प्रदेश कांग्रेस की तरफ से डीसीसी अध्यक्षों को बदलने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। इस संबंध में हाईकमान सहमत भी हो चुका है, साथ ही शर्त रखी गई है कि हाईकमान के पास जिलाध्यक्षों के नामों की सूची भेजने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह को भी विश्वास में लेना होगा।
राजीव भवन में एक, दो जून कार्यशाला
हिमाचल कांग्रेस एक और दो जून को राजीव भवन में कार्यशाला करवाएगी। हाईकमान के जारी उदयपुर नव संकल्प घोषणा पत्र पर अमल करने के लिए इस कार्यशाला को अहम माना जा रहा है। इस संबंध में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश सहित सभी महासचिवों, फ्रंटल संगठनों और विभागों को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।