{"_id":"697a0e4a32a98c06bf022044","slug":"himachal-congress-will-hold-a-fast-on-30-jan-in-shimla-in-front-of-the-statue-of-mahatma-gandhi-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: शिमला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 30 जनवरी को उपवास करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: शिमला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 30 जनवरी को उपवास करेगी कांग्रेस
Wed, 28 Jan 2026 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:55 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने व इसे कमजोर करने के विरोध में शिमला में उपवास पर बैठेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कांग्रेस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस 30 जनवरी को मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने व इसे कमजोर करने के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 11 बजे से 1 बजे तक उपवास पर बैठेगी।
विज्ञापन
इस उपवास में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी के सभी पूर्व पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, शिमला नगर निगम के पार्षद, अग्रणी संगठनों के सभी सदस्य व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। विनय कुमार ने पार्टी के सभी नेताओं से इस उपवास में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल 30 जनवरी को राजीव भवन में लेंगी बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल 30 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक करेंगी। सभी जिला अध्यक्षों, मनरेगा बचाओ अभियान के लिए नियुक्त जिला व ब्लॉक कॉर्डिनेटर की बैठक के बाद अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के साथ अलग-अलग बैठक लेंगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, जिला व ब्लॉक कॉर्डिनेटर, अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारियों को इस बैठक में आवश्यक तौर पर उपस्थित होने को कहा।
विज्ञापन