फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress vidhayak dal meeting on 22 dec

विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का खुलासा करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी

Fri, 22 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
himachal congress vidhayak dal meeting on 22 dec

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में होने वाली बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी कई खुलासे कर सकते हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों को हरवाने में अपने भी नहीं चूके। इस पर प्रत्याशी शुक्रवार को कई खुलासे कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पार्टी प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के बुलावे पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी के सभी जीते और हारे प्रत्याशियों को बुलाया गया है। इनसे हार के कारण पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन


जिन्होंने भितरघात किया, उन पर कार्रवाई और भविष्य की पार्टी को मजबूत करने की रणनीति भी तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस की हार पर दोपहर तीन बजे के बाद मंथन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक करीब दो घंटे चलेगी। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता यानी कार्यवाहक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अन्य तमाम दिग्गज नेता भाग ले सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता सुशील शिंदे करेंगे। 

हार पर मंथन के बाद होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक 

himachal congress vidhayak dal meeting on 22 dec

वे सभी प्रत्याशियों की बात सुनेंगे। जो जीते उन्हें बधाई देंगे और जो हारे, उनसे खुलकर अपनी बात करने को कहेंगे। सूत्रों ने बताया कि शिंदे अकेले-अकेले भी प्रत्याशियों की बात सुन सकते हैं। प्रत्याशियों के अलावा वीरवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को भी शिमला बुलाया गया है। इन सबसे भी फीडबैक लिया जाएगा। 

कांग्रेस विधायक दल की भी वीरवार को बैठक बुलाई गई है। इसे हार पर मंथन के लिए रखी बैठक के बाद बुलाया गया है। कांग्रेस कार्यालय में ही इसे पांच बजे के बाद शुरू किया जा सकता है। इसी में कांग्रेस विधायक दल के नेता पर चर्चा होगी। जो विपक्ष के नेता भी होंगे। नेता प्रतिपक्ष वीरभद्र सिंह ही हो सकते हैं।

वीरभद्र ने डिनर पर हॉलीलाज बुलाए कांग्रेस के जीते प्रत्याशी  

himachal congress vidhayak dal meeting on 22 dec

कार्यवाहक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार शाम को अपने निजी निवास हॉली लॉज शिमला में कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशियों को बुलाया। जीते हुए 21 प्रत्याशियों में से लगभग एक दर्जन से अधिक नेता हॉली लॉज शिमला पहुंचे और इन सभी ने वीरभद्र सिंह के साथ चुनावी नतीजों पर गपशप की।

सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष की कमान संभालने को भी तैयार हो गए हैं। चूंकि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की प्रभारी सुशील कुमार शिंदे बैठक लेंगे, इस दृष्टि से भी ये डिन्नर डिप्लोमेसी जरूरी मानी जा रही है। अगली रणनीति को देखते हुए ही ये बैठक जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed