फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress, Sukhu reached the stage holding the hands of four former candidates

Himachal Congress: चार पूर्व प्रत्याशियों का हाथ पकड़ मंच पर पहुंचे सुक्खू, दिया एकजुटता का संदेश

Sun, 28 Aug 2022 12:26 PM IST
Krishan Singh सुनील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 12:26 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र की धमरोल पंचायत में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन
Himachal Congress, Sukhu reached the stage holding the hands of four former candidates
धमरोल में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यक्रम में सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र की धमरोल पंचायत में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू मुख्यातिथि थे। पूर्व में भोरंज सीट से चुनाव हार चुके चारों पूर्व प्रत्याशियों का हाथ पकड़ कर सुक्खू मंच पर चढ़े और हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम में सुक्खू ने पुराने सभी उम्मीदवारों को एक मंच पर लाकर पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया। पूर्व प्रत्याशियों सुरेश कुमार, डॉ. रमेश डोगरा, प्रेम कौशल और प्रोमिला का एकसाथ आना भी नए संकेत दे रहा है। हालांकि, भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा लगातार आठ बार चुनाव जीत चुकी है।

विज्ञापन


वर्ष 1990 से 2015 तक पूर्व शिक्षा मंत्री ईश्वरदास धीमान चुनाव जीतते रहे हैं। उनके निधन के बाद उपचुनावों में उनके पुत्र डॉ. अनिल धीमान जीते थे। 2017 के चुनावों में भाजपा हाईकमान ने उनका टिकट काटकर कमलेश कुमारी को प्रत्याशी बनाया था। धमरोल कांग्रेस सम्मेलन में सुक्खू ने चार पूर्व प्रत्याशियों का हाथ पकड़ कर पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया हो, लेकिन भाजपा के मजबूत गढ़ को भेदना इतना आसान नहीं है। कांग्रेस की हार का बड़ा कारण यह भी रहा कि जब भी पार्टी ने टिकट दिया तो कांग्रेस से ही दूसरा व्यक्ति बतौर निर्दलीय चुनाव में कूदता रहा है। धमरोल कार्यक्रम में बेशक पूर्व प्रत्याशी मौजूद रहे, लेकिन सुक्खू के एक को आशीर्वाद देने के बाद अन्य की कदम पर नजर रखेगी। कांग्रेस के चारों पूर्व प्रत्याशी एकजुट हो जाएं तो भाजपा की राह आसान भी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed