फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress spokesperson Naresh chauhan statement on BJP

कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान बोले- अपनी पार्टी की चिंता करे खेमों में बंटी भाजपा

Fri, 15 Oct 2021 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Oct 2021 06:08 PM IST
सार

मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने प्रेस सम्मेलन में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस की नीति, नेतृत्व और नीति की चिंता छोड़ कर अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

विज्ञापन
himachal congress spokesperson Naresh chauhan statement on BJP
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के बजाय भाजपा में खेमेबाजी चरम पर है। भाजपा पहले यह स्पष्ट करे कि किसके कहने पर कार्य करती है। मुख्यमंत्री खेमा अलग है और अनुराग धूमल खेमा अलग है। जेपी नड्डा खेमा अलग है या आरएसएस के कहने पर कार्य होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चार साल के कार्यों पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।  

विज्ञापन


मुख्य प्रवक्ता ने प्रेस सम्मेलन में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस की नीति, नेतृत्व और नीति की चिंता छोड़ कर अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। प्रदेश में उपचुनावों का दौर चला हुआ है और भाजपा नेता असली मुद्दों से प्रदेश का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिस तरह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के नेतृत्व, नीति और दिशा पर जो सवाल उठाया है, वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस के पास नेता भी हैं, नीति भी है और कांग्रेस की अपनी दिशा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि कोराना के चलते कई लोगों की नौकरियां चली गई और छोटे धंधे चौपट हो गए। महंगाई की बात की जाए तो पेट्रोल डीजल 100 के पार है। आज जिस उज्ज्वला योजना कि प्रदेश सरकार चर्चा करती है, सिलिंडर हजार के पार पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed