{"_id":"62d91160daf4087af5331ec9","slug":"himachal-congress-soon-prepared-ghoshna-patra-for-himachal-vidhan-sabha-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: 15 दिन के भीतर चुनाव घोषणापत्र तैयार करने की कवायद में जुटी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: 15 दिन के भीतर चुनाव घोषणापत्र तैयार करने की कवायद में जुटी कांग्रेस
Thu, 21 Jul 2022 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:13 PM IST
सार
कांग्रेस चुनाव समिति पहले ही फैसला ले चुकी है कि पार्टी का घोषणापत्र आम जनता की आवाज होगा। इसमें आम जनता से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से शामिल कर जयराम सरकार के खिलाफ चुनावी हवा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्र्रेस 15 दिन में घोषणापत्र तैयार करने की कवायद में जुटी है। घोषणापत्र समिति पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के जरिये फील्ड से आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे जुटाएगी। कांग्रेस भाजपा से पहले चुनाव घोषणापत्र को आम लोगों की आवाज बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कर्मचारियों, बेरोजगारों, महिलाओं और किसान-बागवानों से जुड़े मुद्दे विधानसभा चुनाव में भुनाने की कोशिश की जाएगी। विधानसभा चुनाव का समय धीरे-धीरे करीब आ रहा है। ऐसे में पार्टी के नेता चाहते हैं कि भाजपा से पहले पार्टी का चुनाव घोषणापत्र तैयार कर जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव समिति पहले ही फैसला ले चुकी है कि पार्टी का घोषणापत्र आम जनता की आवाज होगा। इसमें आम जनता से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से शामिल कर जयराम सरकार के खिलाफ चुनावी हवा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार के फैसलों से जिन वर्गों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, पार्टी नेता विचार-विमर्श कर उनकी राय के अनुसार दमदार मुद्दों को चुनाव घोषणापत्र समिति के सदस्यों के पास देंगे। विभिन्न वर्गों से मिलने वाले फीडबैक के बाद समिति दमदार मुद्दों को छांटकर चुनाव घोषणापत्र को अंतिम रूप देगी। इसके बाद इसे हाईकमान की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।