{"_id":"5c6fddc3bdec223c5d7e401d","slug":"himachal-congress-seva-dal-will-organize-camps-in-assembly-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस क्षेत्रों में इस दिन कैंप लगाएगा हिमाचल कांग्रेस सेवादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस क्षेत्रों में इस दिन कैंप लगाएगा हिमाचल कांग्रेस सेवादल
Fri, 22 Feb 2019 05:44 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 22 Feb 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सेवादल फील्ड में उतरेगा और आम जनता के बीच जाकर क्षेत्र के जागरूक अभियान चलाया जाएगा। आगामी 25 और 26 को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के कैंप लगेंगे। ब्लॉक स्तर पर 25 को एक दिन का कैंप लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक होंगे। कांग्रेस सेवादल नेता पार्टी प्रचार के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार वैन से मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर आम जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के अजमेर महाधिवेशन में हिमाचल प्रदेश से 750 डेलीगेट हिस्सा लेने गए थे। संकल्प लिया गया है कि वर्ष 2019 में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन
यह महाधिवेशन करीब तीस साल के बाद करवाया गया। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की चारों सीटों में जीत सुनिश्चित करने में कांग्रेस सेवादल फील्ड में उतरकर प्रचार में जुटेगा।