फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress protested outside Raj Bhavan, sent memorandum to President

Shimla News: अदाणी समूह के खिलाफ राजभवन के बाहर गरजी हिमाचल कांग्रेस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Mon, 13 Mar 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कमेटी ने केंद्र सरकार की ओर से देश के बुनियादी उपक्रमों को अदाणी समूह में निवेश और क्रोनी पूंजीपति को विक्रय करने के विरोध में चलो राजभवन अभियान के तहत प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Himachal Congress protested outside Raj Bhavan, sent memorandum to President
राजभवन के बाहर गरजी हिमाचल कांग्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

अदाणी समूह के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को राजभवन शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के माध्यम से राष्ट्रपति को संसद की संयुक्त समिति से अदाणी समूह के कामकाज की जांच करवाने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अदाणी की कंपनियों में निवेश करने के लिए केंद्र सरकार बैंकों, एलआईसी पर दबाव बना रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कमेटी ने केंद्र सरकार की ओर से देश के बुनियादी उपक्रमों को अदाणी समूह में निवेश और क्रोनी पूंजीपति को विक्रय करने के विरोध में चलो राजभवन अभियान के तहत प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिभा ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में सत्तासीन होने के बाद से देश के विकास एवं लोगों के कल्याण के लिए स्थापित किए अनेक बुनियादी राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न उपक्रमों को गुजरात के पूंजीपति अदाणी समूह को विक्रय करने तथा उसकी निजी कंपनियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व एलआईसी इंश्योरेंस कंपनी का हजारों करोड़ का निवेश करवाया।

विज्ञापन


शेयर बाजार में कंपनियों की वित्तीय स्थिति का आकलन करने वाली एक विदेशी कंपनी के खुलासों के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आने से एसबीआई व एलआई सी इंश्योरेंस कंपनी सहित अन्य वित्तीय संस्थानों की राशि डूबने से इनका भारी नुकसान हुआ। बावजूद इसके केंद्र सरकार अदाणी की कंपनियों में निवेश करने का दबाव बना रही है। कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि इन उपक्रमों के विक्रय और एसबीआई व एलआईसी इंश्योरेंस कंपनी जैसे संस्थानों को पूंजीपतियों की भेंट चढ़ने से बचाने के लिए शीघ्र उचित कदम उठाए जाएं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, विधायक कुलदीप राठौर, विनय कुमार, नंद लाल, रवि ठाकुर, हरीश जनारथा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं संयोजक चलो राजभवन अभियान देवेंद्र बुशैहरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed