फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress president statement over cm jairam

सांसदों को लेकर सुखविंद्र सुक्खू ने सीएम जयराम के बयान पर किया पलटवार

Tue, 27 Feb 2018 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 27 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
himachal congress president statement over cm jairam

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। इस बयान से प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सांसदों से हिसाब मांगकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के ‘हिसाब दें सांसद-जवाब दें सांसद’ कार्यक्रम शुरू करने के बाद भाजपा काउंटर अटैक की कोशिश कर रही है। भाजपा सांसदों के बचाव में सीएम खुद उतर आए हैं।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि सीएम जयराम से अभी हिसाब नहीं मांगा है। उन्हें कांग्रेस ने 100 दिन का समय दिया है। इसके बाद पार्टी उनसे हिसाब लेगी। अभी तो भाजपा सांसदों को चार साल का हिसाब देना होगा। जनता और विपक्ष को सांसदों से हिसाब मांगने का पूरा हक है। चूंकि, 2014 में जनता से किए गए सभी वायदे जुमले ही साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र से कितना धन लाया गया

himachal congress president statement over cm jairam

हैं। सांसदों ने चार साल में किया ही कुछ नहीं, इसलिए वे जनता और कांग्रेस को हिसाब देने से कतरा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस वर्तमान में केंद्र और राज्य में विपक्ष में है। ऐसे में सजग विपक्ष के नाते जनहित में पार्टी आवाज बुलंद करेगी।

सुक्खू ने कहा कि सौ दिन बाद जयराम सरकार से पूछेंगे भ्रष्टाचार उन्मूलन और युवाओं को रोजगार के लिए क्या किया? पूछा जाएगा कि केंद्र में भी भाजपा है राज्य में भी भाजपा है तो कितना धन केंद्र सरकार से लाया गया है।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कौन से रोडमैप पर काम किया? इस बारे में भी जानकारी ली जाएगी। सुक्खू ने कहा कि सरकार को बदले की भावना से काम करने के बजाय जनहित के कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed