फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress president pratibha singh on a visiti to kullu

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह ने निष्कासित नेताओं की घर वापसी का संकेत दिया

Wed, 24 May 2023 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 May 2023 05:46 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्हें समिति में शामिल करना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
himachal congress president pratibha singh  on a visiti to kullu
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले निष्कासित नेताओं की जरूरत पड़ने पर पार्टी में वापसी होगी। विस चुनाव में उनके द्वारा किए कार्यों को देखा जाएगा। इसके बाद पार्टी निर्णय लेगी। अगर उन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है तो उनको इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। जिला कुल्लू में भी विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है।

विज्ञापन


यह बात उन्होंने खराहल की गाहर पंचायत में पत्रकारों से कही। कहा कि शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्हें समिति में शामिल करना बहुत जरूरी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उपचुनाव, विधानसभा चुनाव, शिमला नगर निगम के चुनाव और कर्नाटक चुनावों में जीत के बाद पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव भी जीतेगी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कामों को याद किया है। उन्होंने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के फैसले को गलत बताया। फोरलेन में बनी सुरंगों को लेकर केंद्र सरकार का आभार जताया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed