फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Congress President Pratibha Singh has appealed to the cm that the organization should not be ignored

हिमाचल: सुबह संगठन की अनदेखी की बात, शाम को गुलदस्ता लेकर सीएम से मिलीं प्रतिभा

Tue, 30 Jan 2024 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jan 2024 10:52 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने मंगलवार सुबह संगठन की अनदेखी का मामला उठाया और शाम को गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने ओकओवर पहुंचीं।

विज्ञापन
himachal Congress President Pratibha Singh has appealed to the cm that the organization should not be ignored
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार सुबह संगठन की अनदेखी का मामला उठाया और शाम को गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने ओकओवर पहुंचीं। प्रतिभा सिंह ने सुबह जहां अपनी बात भी कह दी, वहीं शाम को सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल दिखाते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की। मंगलवार सुबह प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन को नजरअंदाज न कर पदाधिकारियों की जल्द नियुक्तियां की जानी चाहिए। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ता घर पर बैठ गया तो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने दोहराया कि पहले भी कई बार संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सरकार में नियुक्तियां देने का मामला उठा चुकी हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को कर्मठ कार्यकर्ताओं एक सूची भी सौंपी थी। इस बाबत मुख्यमंत्री से कई बार मैंने बात की है। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही सरकार बनी है। कार्यकर्ता मेरे पास आकर आग्रह करते हैं, उनके मन में रोष है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव में काम करेंगे। उधर, शाम को प्रतिभा सिंह ने ओकओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा सदस्य के चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतिभा और सुक्खू ने विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा प्रतिभा सिंह ने चुनाव से पहले संगठन के कर्मठ नेताओं को सरकार में नियुक्तियां देने का मामला भी उठाया। सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा पर कहा कि अगर सोनिया और प्रियंका को ठीक लगे तो प्रदेश से उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसको लेकर पार्टी चर्चा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकमान ही करेगा राज्यसभा जाने वाले प्रत्याशी का चयन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा जाने वाले प्रत्याशी का चयन हाईकमान ही करेगा। सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा पर कहा कि अगर सोनिया और प्रियंका को ठीक लगे तो प्रदेश से उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसको लेकर पार्टी चर्चा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed