फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress president kuldeep rathore statement over bjp

कांग्रेस के आरोपों का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं: कुलदीप राठौर

Fri, 12 Jun 2020 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jun 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep rathore statement over bjp
फाइल फोटो

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस के आरोपों का न तो भाजपा के पास कोई जवाब है और न ही कोई तोड़। प्रदेश भाजपा को राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को लाना पड़ रहा है। कहा कि प्रदेश में भाजपा बौखलाहट में है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली के लॉकडाउन के चलते धर्मशाला आने पर सवाल उठाया और कहा सरकार बताए कि वह रेड जोन से आए हैं और क्या यहां आने की प्रशासन से अनुमति ली थी।

विज्ञापन


वह सड़क या वायु मार्ग से यहां पहुंचे। इनके धर्मशाला आने की खबर स्थानीय प्रशासन को भी नहीं थी। उनके साथ कितने लोग आए थे। क्या वह राज्य अतिथि घोषित किए गए थे। क्या उन्होंने कोरोना प्रोटोकाल फॉलो किया। क्या उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया गया। कहा कि इससे पूर्व प्रदेश पुलिस मुख्यालय में दिल्ली से एक संक्रमित व्यक्ति पुलिस प्रमुख से मिलने आया था, जो बेहद गंभीर मामला है।
विज्ञापन


ऐसा लगता है लॉकडाउन के नियम विशेष व्यक्ति के लिए अलग और आम लोगों के लिए अलग हैं। पहले भी भाजपा अपने नेताओं को लॉकडाउन में लाई और उनका भी कोई कोविड प्रोटोकाल फॉलो नहीं किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी जानना चाहा है कि वह देश-प्रदेश में जन संवाद रैलियां करवाकर सरकार की क्या उपलब्धियां लोगों में गिना रहे हैं। देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से देश त्रस्त है और भाजपा वर्चुअल रैलियां कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के जज से कराएं स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की जांच : ब्राक्टा
प्रदेश कांग्रेस महासचिव और विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने कहा कि कोविड-19 की आड़ में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास स्वास्थ्य महकमा भी है। इन्हें उनको नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। मोहनलाल ब्राक्टा ने राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन में कहा कि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज कह रहे हैं कि कांग्रेस कहां काम कर रही, कहीं दिख नहीं रहा है।


कहा कि भारद्वाज राजीव भवन आएं, उन्हें पता चल जाएगा कि प्रदेश कांग्रेस गरीबों की कैसे मदद कर रही है। शिक्षा मंत्री का स्वागत भी करेंगे और उन्हें वह भोजन भी कराएंगे, जो गरीबों के लिए कांग्रेस दफ्तर में तैयार किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस गत 21 मई को सद्भावना दिवस से गरीबों के लिए रोज भोजन तैयार करा रही है। करीब हजार लोगों को शहर के विभिन्न भागों में भोजन परोसा जा रहा है। कोरोना से निपटने को सैनिटाइजर और मास्क भी बांटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed