फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress president interview with amar ujala at shimla

महत्वाकांक्षा छोड़ें नेता, पार्टी का हाथ करें मजबूत: राठौर

Fri, 17 Jan 2020 10:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
himachal congress president interview with amar ujala at shimla
कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

मतभेद और मनभेद भूल जाइए। पार्टी के हाथ मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेता महत्वाकांक्षा को पालना छोड़ दें। इसी पार्टी ने कई को फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। यह कठिन वक्त है सत्तारूढ़ दल से दो-दो हाथ कर जनता जनार्दन तक कांग्रेस की आवाज पहुंचाने का। पार्टी में गुटबाजी, चुनौतियों और इसकी दशा-दिशा पर बतौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एक साल पूरा करने के बाद कुलदीप सिंह राठौर ने अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता अनिमेष कौशल से खुलकर बातचीत की। पेश हैं कुछ अंश : 

विज्ञापन


दो महीने बीत गए, प्रदेश कार्यकारिणी कब गठित करेंगे?
हाईकमान दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। महत्वाकांक्षी लोग जोड़े जाएंगे, अति महत्वाकांक्षी लोगों से पार्टी दूरी बनाएगी। क्षेत्रीय संतुलन बनाया जाएगा। युवाओं को मौका देंगे, वरिष्ठ नेताओं को भी दरकिनार नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन

भितरघात के आरोपों पर सुधीर पर क्या कार्रवाई की?

2022 के विधानसभा चुनाव में क्या वीरभद्र सिंह चेहरा होंगे?

himachal congress president interview with amar ujala at shimla

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा धर्मशाला उपचुनाव में ऐन मौके पर पीछे हट गए। पार्टी प्रत्याशी विजय इंद्र करण ने अपनी हार के लिए सुधीर को जिम्मेदार ठहराया है। जांच कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब हाईकमान को फैसला लेना है। 

2022 के विधानसभा चुनाव में क्या वीरभद्र सिंह चेहरा होंगे?
पार्टी चुनाव लड़ेगी और छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का मार्गदर्शन और आशीर्वाद साथ रहेगा। वीरभद्र ने मुझ पर भरोसा जताते हुए पीठ थपथपाई है। 

सत्ता में वापसी की क्या योजना है?
राहुल गांधी के दिए एजेंडे पर काम कर रहा हूं। सभी नेताओं को एक साल में साथ लाने में सफल रहा हूं। आम कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा है। प्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। 

आप भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?
मेरे हलके ठियोग-कुमारसेन से जेबीएल खाची, विद्या स्टोक्स जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। मैंने कभी टिकट नहीं मांगा। किसी को अस्थिर नहीं किया। अब स्टोक्स का मुझे आशीर्वाद है। पहले संगठन को मजबूत करना है, 2022 में जैसा हाईकमान कहे।  

बिंदल का चुनावी मैनेजमेंट जबरदस्त है, कैसे निपटेंगे आप? 

himachal congress president interview with amar ujala at shimla

बिंदल प्रबंधन में माहिर होंगे राजनीति में नहीं। पच्छाद उपचुनाव में कांग्रेस की मजबूती का सामना कर चुके बिंदल इससे वाकिफ हैं। उनको भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर अग्रिम बधाई। कांग्रेस बिंदल के प्रबंधन से दो-दो हाथ करने को तैयार है। 

जयराम सरकार के दो साल पर क्या कहेंगे? 
सरकार का दो साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा। बेरोजगारी, महंगाई और नशे का कारोबार बढ़ा। कर्ज लेकर वेतन दिया जा रहा है। इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर करोड़ों बरबाद कर दिए। एमओयू के आंकड़ों का भ्रम फैला रहे हैं। देवभूमि की बेशकीमती जमीन बेचने को रेरा गठित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed