फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress preparation for rahul gandhi rally at mandi

सीएम वीरभद्र सिंह के करीबियों को सौंपा राहुल गांधी की रैली का जिम्मा

Wed, 04 Oct 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Oct 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
himachal congress preparation for rahul gandhi rally at mandi

मंडी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारी और व्यवस्था देखने की जिम्मेवारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं को मिली है। ये जिम्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष महाजन और महासचिव रामलाल ठाकुर को दिया है।

विज्ञापन


सुक्खू के करीबी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और प्रवक्ता संजय सिंह चौहान भी उनके साथ व्यवस्था देखेंगे। ये चारों कांग्रेस पदाधिकारी मंडी जाएंगे। राहुल गांधी की रैली मंडी के पड्डल मैदान में सात अक्तूबर को प्रस्तावित है।   
विज्ञापन


हर्ष महाजन और रामलाल ठाकुर सीएम के खास रणनीतिकारों में शामिल हैं। सुक्खू ने इन चयनित पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे  मंडी जाकर रैली की तैयारियां करें। सुक्खू ने ये निर्देश एक दिन पहले यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ हुई बैठक में चर्चा केे दूसरे दिन बुधवार को जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सुक्खू ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सहमति के बाद ही इन चारों को ये अहम जिम्मेवारी दी है। भीड़ जुटाने की खास जिम्मेवारी मंडी संसदीय क्षेत्र के जिलों और ब्लॉकों की इकाइयों पर रहेगी। 


जायजा लेने पहुंचेंगी सह-प्रभारी रंजीता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और प्रदेश की सह प्रभारी रंजीता रंजन राहुल गांधी की मंडी में रैली के चलते वीरवार को शिमला पहुंचेंगी। बाद में मंडी के लिए रवाना होंगी। वे रैली की तैयारियों का जायजा लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed