फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal congress: Pratibha Singh said that everyone will walk with whomever the party gives ticket

Himachal congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- पार्टी जिसे टिकट देगी सब, उसके साथ चलेंगे

Sat, 02 Jul 2022 08:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Jul 2022 08:23 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं नेता विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करेंगे। जिसे पार्टी टिकट देगी, सब उसके साथ चलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के एक परिवार की पार्टी से संबंधित बयान पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Himachal congress: Pratibha Singh said that everyone will walk with whomever the party gives ticket
मनाली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं नेता विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करेंगे। जिसे पार्टी टिकट देगी, सब उसके साथ चलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के एक परिवार की पार्टी से संबंधित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी, वह जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। यह ठीक है कि वह नेहरू परिवार से हैं, लेकिन उन्हें जनता ने चुनकर संसद में भेजा है। हिमाचल में मैं और मेरा पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी जनता के प्रतिनिधि हैं। जनता ने उन्हें विधानसभा और मुझे लोकसभा में चुनकर भेजा है। ऐसे में कांग्रेस को परिवारवाद से जोड़ना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री को इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता। प्रतिभा सिंह मनाली विधानसभा क्षेत्र के जगतसुख में महिला सम्मान समारोह के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रही थीं।

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के कथित तौर पर गुड़िया हत्याकांड को मामूली सी बात कहने के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा उग्र हो गया है। महिला मोर्चा मनाली मंडल की महिलाओं ने शनिवार को जिलाध्यक्ष मनीषा सूद की अध्यक्षता में मनाली में काले झंडे लेकर विरोध किया। कुल्लू के जगतसुख में एक ओर प्रतिभा सिंह की जनसभा हो रही थी तो दूसरी ओर मनाली के माल रोड पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली निकाल रही थीं। रैली में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रही। महिलाओं ने उपमंडलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed