फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress pradeshadyaksh kuldeep singh rathore statement over night curfew in himachal four districts

चार जिलों में नाइट कर्फ्यू का फैसला समझ से परे, सर्दी में कौन घूमता है रात को बाहर: राठौर

Tue, 24 Nov 2020 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 24 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
himachal congress pradeshadyaksh kuldeep singh rathore statement over night curfew in himachal four districts
kuldeep rathore - फोटो : अमर उजाला

मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को लिए गए फैसलों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने विवेकहीन बताया है। उन्होंने कहा कि अब सर्दी के मौसम में लोग रात आठ बजे के बाद घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में नाइट कर्फ्यू का फैसला समझ से परे है। इस फैसले से वो लोग परेशान होंगे, जिन्हें जरूरी काम होंगे। संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही सरकार संवेदनहीन हो गई है। जयराम सरकार की गलत नीतियों के चलते ही प्रदेश का आज कोरोना संक्रमण में देश में पहला नंबर पहुंच गया है। मेक शिफ्ट अस्पताल अभी तक सरकार बना नहीं सकी है।

विज्ञापन


सरकार अव्यवहारिक फैसले ले रही है। फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं को जांचने की जगह मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अफसर सचिवालय में बैठकर रणनीति बना रहे हैं। सरकार ने हिमाचल को प्रयोगशाला बना कर रख दिया है। सरकार के फैसलों में सोच और गंभीरता नहीं है। वेंटिलेटर चलाने को तकनीशियन नहीं हैं। आक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत हुई है। वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर स्वयं अस्पताल छोड़कर घर चले गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पतालों में किस तरह की सुविधाएं होंगी। योग्य नेता और अधिकारियों की परख संकट के समय में ही होती है।
विज्ञापन


नाटी डालने से कोरोना बढ़ने का बयान तर्कहीन
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री की ओर से रिज मैदान पर दिया गया यह बयान कि नाटी डालने से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, पूरी तरह से तर्कहीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं भी नाटी डालने के शौकीन हैं। यह हिमाचल की परंपरा है। राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों तनाव में हैं। यह तनाव कोरोना का नहीं है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी लड़ाई में मुख्यमंत्री उलझे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस सत्र पर विधायक दल लेगा फैसला
राठौर ने कहा कि सात दिसंबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर बुलाई जाने वाली सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस का पक्ष रखा जाएगा। कांग्रेस विधायक दल जो भी फैसला लेगा, पार्टी उसके साथ खड़ेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही विधायक दल इस बाबत फैसला लेगा।

नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशियों के चयन को कांग्रेस गठित करेगी कमेटियां
प्रदेश में होने जा रहे नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। जिला परिषद, नगर पंचायत, नगर परिषद और बीडीसी के लिए प्रत्याशियों का चयन करने को कांग्रेस कमेटियों का गठन करेगी। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में यह फैसला हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सभी जिला अध्यक्षों को ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा कर दस दिनों के भीतर कमेटियां बनाने के निर्देश दे दिए हैं।

वोटों का विभाजन रोकने को सिर्फ कमेटी से चयनित उम्मीदवार का ही पार्टी द्वारा समर्थन करने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में राठौर ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कमेटियां गठित करने को कहा है।

नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस विचारधारा वाले उम्मीदवारों का पार्टी समर्थन करेगी। इन प्रत्याशियों को जीताने के लिए हर नेता और कार्यकर्ता सहयोग करेगा। राठौर ने कहा कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए कुछ अधिकारी भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इन सब पर हमारी नजर है।


उन्होंने ऐसे अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि सरकारें आती और जाती रहती हैं। अधिकारियों को अपना काम दायरे में रहकर करना चाहिए। उन्होंने कुछ अधिकारियों पर भाजपा से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी वोट बनाने का आरोप भी लगाया। राठौर ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला को यह रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed