फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal congress prabhari rajiv shukla statement on aam aadmi party in himachal

हिमाचल: कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला बोले- आम आदमी पार्टी से चुनावों में नहीं पड़ेगा असर

Wed, 30 Mar 2022 02:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Mar 2022 02:38 PM IST
सार

हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी से चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। थोड़ी बहुत वोटें ही कटेंगी। 6 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिमाचल दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Himachal congress prabhari rajiv shukla statement on aam aadmi party in himachal
हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईसीसी महासचिव और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाकर बैठक ली और उनके विचार जानें। सोनिया गांधी लोकतांत्रिक तरीके पर विश्वास करती हैं। शीर्ष नेतृत्व ही ऐसे मामलों में अंतिम फैसला लेता है।

विज्ञापन


हिमाचल में आम आदमी पार्टी से चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। थोड़ी बहुत वोटें ही कटेंगी। 6 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिमाचल दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, केजरीवाल तो 2 अप्रैल को गुजरात भी जा रहे हैं। कांग्रेस शिमला नगर निगम और विधानसभा चुनाव दमदार तरीके से लड़ेगी और कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


राजीव शुक्ला ने बुधवार को शिमला नगर निगम चुनाव की समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस की जीत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस साल के अंत में प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी होने है। आगे भी कांग्रेस को अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना है। सभी को एकजुटता के साथ काम करते हुए मैदान में उतरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे जो भी जिम्मेवारी दी जाए, उसे उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करना होगा। सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्टू ने कहा कि यह चुनाव सबके लिए एक परीक्षा की घड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। 


बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा, डा. कर्नल धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, कुलदीप कुमार, हर्ष महाजन, कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा, समिति के सदस्य  आदर्श सूद, हरिकृष्ण हिमराल, महेश्वर चौहान, हरीश जनारथा, यदुपति ठाकुर, जैनब चंदेल, अनुराग शर्मा, जितेंद्र चौधरी, यशवंत छाजटा तथा अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed