फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress planning to invite Rahul gandhi to visit Himachal

मोदी की रैली के बाद ये दांव खेलने की तैयारी कर रही हिमाचल कांग्रेस

Mon, 24 Apr 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Himachal congress planning to invite Rahul gandhi to visit Himachal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला के प्रस्तावित दौरे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिमाचल लाने की तैयारी में हैं। चुनावी वर्ष में भाजपा की तैयारियों को देखकर कांग्रेस भी चुस्त हो गई है। शिमला संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी की रैली रखने की तैयारी है। राजधानी शिमला में 27 अप्रैल को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर कांग्रेस के तमाम नेताओं की नजरें गड़ी हुई हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल धर्मशाला में विधानसभा के शीत सत्र के समापन के बाद राहुल गांधी की रैली हुई थी। यह रैली भी उस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के बाद रखी गई थी। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस ने योजना बनाई थी कि राहुल की धर्मशाला रैली के बाद ही अन्य तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भी उनकी रैलियां की जाए। 
विज्ञापन


मगर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण उनके आगामी कार्यक्रम आगे टलते गए। अब हमीरपुर, मंडी या शिमला में से किसी भी संसदीय क्षेत्र में राहुल को बुलाया जा सकता है। नरेश चौहान ने कहा कि चुनावी वर्ष में राहुल गांधी कई बार हिमाचल आएंगे। राहुल का हिमाचल का प्रस्तावित दौरा तो पहले से ही तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed