फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress party protest over karnataka election issue

लोकतंत्र बचाओ पर कांग्रेस का हिमाचल में हल्ला बोल, फूंके पुतले

Sat, 19 May 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 May 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
himachal congress party protest over karnataka election issue

कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री की शपथ से उभरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिमला में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रदर्शन को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिलों और ब्लॉक स्तर पर पीएम मोदी की शव यात्रा निकालने के साथ-साथ पुतले भी फूंके।
विज्ञापन


शिमला पार्टी कार्यालय में यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में किया गया। नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतंत्र बचाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

himachal congress party protest over karnataka election issue

 कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक रामलाल ठाकुर, विनय कुमार, लखविंदर राणा, सतपाल रायजादा, पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर, प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी व अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।

सुक्खू और मुकेश ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति का ध्यान इस घटनाक्रम की ओर आकर्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व जेडीएस के गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता न देकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्नाटक के साथ ही पूरा देश इस घटना से शर्मसार है। अगर सबसे अधिक सीटों वाले दल को ही सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के आमंत्रित करने का प्रावधान है तो फिर

गोवा, मणिपुर और मेघालय में सबसे बड़े दल को राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए क्यों नहीं बुलाया। साफ  है कि राज्यपाल भी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

प्रदर्शन में ये कांग्रेस नेता रहे मौजूद

himachal congress party protest over karnataka election issue

इस अवसर पर विनय कुमार, सतपाल रायजादा, लखविंदर राणा, केहर सिंह खाची, आदर्श सूद, पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, विनोद सुलतानपुरी, महासचिव हरभज्जन सिंह भज्जी, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चौहान, आईएन

मेहता, देवेंद्र, जिलाध्यक्ष शिमला शहरी प्रदीप सिंह भुज्जा, सचिव रजनीश किमटा, रितेश कपरेट, अरुण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, देवेंद्र कुमा
र कृष्णा जरयाल, पिंकी, पूनम भारद्वाज, संगीत पाइन, उषा

मेहता, ज्योति खन्ना, माला, अनिता हरनोट, जयवंती, कुसुम वर्मा, सुनिता ठाकुर, कांता सरीता चंदेल, अग्रणी संगठनों व विभागों के कार्यकर्ता ,युवा कांग्रेस, सेवादल आदि सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed