{"_id":"628b6381cdda7615994a3e53","slug":"himachal-congress-party-president-pratibha-singh-demands-from-pm-to-announce-special-package-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- हिमाचल के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- हिमाचल के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें पीएम
Mon, 23 May 2022 04:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 May 2022 04:07 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे और घोषणाएं की थी, वह एक भी पूरी नहीं हुई। केंद्र का प्रदेश के साथ भेदभाव सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे और घोषणाएं की थी, वह एक भी पूरी नहीं हुई। केंद्र का प्रदेश के साथ भेदभाव सहन नहीं किया जा सकता। प्रदेश लगभग 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है। हिमाचल में चुनाव सामने आते देख भाजपा के केंद्रीय नेताओं का यहां जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री जब भी किसी प्रदेश के दौरे पर जाते हैं तो केंद्र सरकार की ओर से कुछ न कुछ सौगातें देकर जाते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने सात साल के कार्यकाल में प्रदेश के लिए कोई भी विशेष मदद नहीं की। पीएम प्रदेश को अपना दूसरा घर कहते हैं, पर इस घर की ओर उनकी दृष्टि कम ही रहती है। प्रधानमंत्री को प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था देखकर विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में कहा कि सरकार जांच के नाम पर टाइम पास कर रही है। पेपर लीक मामले में उन अभ्यर्थियों को पकड़ा जा रहा है, जिन्होंने पेपर लीक होने का का अंदेशा जताया था। मुख्य आरोपी अभी भी कानून की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन