फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Leaders ruckus over election for zila parisahd chairman in kullu

जिप अध्यक्ष चुनाव की लंबी तारीख देने पर जमकर हंगामा

Sat, 06 Feb 2021 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Feb 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress Leaders ruckus over election for zila parisahd chairman in kullu
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा के बीच हुई बैठक भी बेनतीजा रही। - फोटो : अमर उजाला

जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 11 फरवरी तारीख देने पर जिला परिषद भवन कुल्लू में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा का घेराव किया। इसके बाद विधायक कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और डीसी कुल्लू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


विधायक ने उपायुक्त से पूछा कि किस आधार पर जिप चुनावों की तारीख बढ़ाई गई है। हंगामे के बाद जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में विधायक और उपायुक्त के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। जिला परिषद भवन में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक सन्नाटा पसरा था। अचानक माहौल बदलते देख और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में आते देख पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का चुनाव कोरम पूरा न होने से फिर टल गया। 
विज्ञापन


अब यह चुनाव 11 फरवरी को होगा। शनिवार को बैठक में सिर्फ कांग्रेस समर्थित सात पार्षद ही पहुंचे थे। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रशासन अपने आकाओं से पूछकर बैठक की तिथि तय रहा है। जिला और प्रदेश में जहां भाजपा के पास बहुमत था, वहां उसी दिन चुनाव हुए। जिला परिषद में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। प्रशासन भी भाजपा को मौका दे रहा है कि खरीद फरोख्त करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि नवनिर्वाचित जिप सदस्य मान सिंह की पत्नी पिछले पांच दिन से कुल्लू अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के चलते वह नहीं जा सके। बावजूद इसके बैठक की तिथि आगे बढ़ा दी गई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, महासचिव चुनेश्वर ठाकुर, बीडीसी सदस्य बराधा वार्ड प्रवीण ठाकुर, सेस राम आजाद और नथान पंचायत के पूर्व प्रधान भगत राम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed