फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress leaders protest against inflation in shimla

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन: गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

Thu, 31 Mar 2022 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Mar 2022 12:45 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदर्शन में शामिल होकर केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है।

विज्ञापन
himachal congress leaders protest against inflation in shimla
गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाते कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर शिमला में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर गैस सिलिंडर पर फूलों का हार चढ़ाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी इन दिनों अपने निजी निवास छराबड़ा आई हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन में उनके शामिल होने की चरचा थी। लिहाजा, कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ जुट गई। हालांकि, प्रियंका प्रदर्शन में शामिल नहीं हुईं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदर्शन में शामिल होकर केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दामों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। दिन-प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव के बाद कांग्रेस नगर निगम और विधानसभा चुनावों में जीत का परचम लहराकर सत्ता में वापसी करेगी। 
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा सरकार अपने लोगों की जेबें भर रही है। देश व प्रदेश की जनता पर महंगाई थोप रही है। अलगाववादी ताकतों के विरोध में तिरंगा यात्रा निकालने पर कांग्रेस विधायक पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर भी उन्होंने सरकार की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed