फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress: Kuldeep Rathore said that Cement prices are increasing due to the nexus of government and companies

हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- सरकार और कंपनियों की सांठगांठ से बढ़ रहे हैं सीमेंट के दाम

Tue, 18 Jan 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 07:47 PM IST
सार

देश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में बढ़ते सीमेंट के दामों पर कहा है कि सांठगांठ के चलते सरकार जानबूझकर कर लोगों को महंगा सीमेंट खरीदने को मजबूर कर रही है। जयराम सरकार ने सीमेंट कंपनियों को प्रदेश में लोगों को लूटने की खुली छूट दे रखी है।

विज्ञापन
Himachal Congress: Kuldeep Rathore said that Cement prices are increasing due to the nexus of government and companies
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में बढ़ते सीमेंट के दामों पर कहा है कि सांठगांठ के चलते सरकार जानबूझकर कर लोगों को महंगा सीमेंट खरीदने को मजबूर कर रही है। जयराम सरकार ने सीमेंट कंपनियों को प्रदेश में लोगों को लूटने की खुली छूट दे रखी है। पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर अब तक कोई निर्णय न ले पाना सरकार का उनके प्रति संवेदनहीनता दिखाता है। प्रदेशाध्यक्ष ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रदेश में पड़ोसी राज्यों की तुलना में सीमेंट 50 से 60 रुपये प्रति बैग लोगों से वसूले जा रहें है। हिमाचल की स्वच्छ आबोहवा की कीमत पर बनने वाला सीमेंट प्रदेश के लोगों को मंहगी दरों पर मिले यह प्रदेश के लोगों के साथ लूट है। प्रदेश में सीमेंट की दरें तुरंत कम कर प्रदेश के लोगों को राहत दी जाए। राठौर ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर भी अपनी चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश भाजपा सरकार पर कोरोना नियमों को लेकर दोहरे मापदंड अपना रही है। भाजपा लोगों के बीच जाकर अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को कर रही है। दूसरों को सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनने की सलाह तो दे रही है पर खुद धज्जियां उड़ा रही है। उन्हें लगता है कि सरकार के कोरोना नियम आम लोगों के लिए है और भाजपा को इससे पूरी छूट रखी गई है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के ढुलमुल रवैया की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार का कर्मचारियों के प्रति दोहरा चरित्र है।

विज्ञापन

विद्यार्थियों के निष्कासन विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने विश्वविद्यालय से एनएसयूआई के तीन छात्र नेताओं के निष्कासन विवाद पर बातचीत और इसे रद्द करवाने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी और प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट को रखा है। इस कमेटी को विवि प्रशासन के साथ इन छात्र नेताओं के निष्कासन को रद्द करवाने के लिए वार्तालाप के लिए अधिकृत करते हुए इस विवाद को जल्द सुलझाने को कहा है। ब्यूरो

विज्ञापन

मार्च के बाद ब्लॉक कमेटी के चुनाव कराएगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस मार्च के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनाव कराएगी। पार्टी का मार्च अंतिम सप्ताह तक प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जैसे ही यह अभियान खत्म होगा और इसके बाद संगठन की चुनाव प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। चुनावी वर्ष के कारण प्रदेश कांग्रेस समयबद्ध सदस्यता अभियान खत्म करने का लक्ष्य साधे है। अप्रैल में नगर निगम शिमला के चुनाव की गरमा गर्मी आरंभ हो जाएगी और जैसे ही निगम चुनाव खत्म होंगे, उसके बाद विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो जाएगी।  पहले चरण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनाव होंगे। इससे पहले सदस्यता अभियान मार्च में पूरा कर लिया जाएगा। ब्लाकों के चुनाव कराने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी और फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव कराए जाने हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सदस्यता अभियान मार्च  में पूरा किया जाएगा। इसके बाद पहले चरण में ब्लॉक कमेटियों के चुनाव होंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि से निष्कासित विद्यार्थियों को बहाल करें मुख्यमंत्री

कांग्रेस विधायक दल ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से निष्कासित किए तीन छात्रों को बहाल किाय जाए। विधायक दल ने कहा कि इस तरह से तो छात्रों को उनके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश की जा रही है, उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप
करने के लिए कहा है।  कांग्रेस के पांच विधायकों के प्रतिनिधिमंडल में किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी, कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल, नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा, पालमपुर से कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल,  फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed