फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Congress Jan Sankalp Rally in Sujanpur Hamirpur himachal pradesh

Jan Sankalp Rally: अग्निहोत्री बोले- 40 दिन बाद पेड़ के नीचे सीएम गुनगुनाएंगे- कोई लौटा दे मेरे बीते दिन

Thu, 29 Sep 2022 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Sep 2022 06:09 PM IST
सार

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 40 दिन बाद किसी पेड़ के नीचे बैठकर जयराम ठाकुर गुनगुनाएंगे कि कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन।

विज्ञापन
Himachal Congress Jan Sankalp Rally in Sujanpur Hamirpur himachal pradesh
जन संकल्प रैली में कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्य पर्यवेक्षक भूपेश सिंह बघेल ने कहा कि हिमाचल के उपचुनावों में जनता ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मतदान कर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया था। इस बात को खुद मुख्यमंत्री जयराम ने माना था। अब आम चुनाव का समय भी आ गया, लेकिन जयराम सरकार महंगाई को कम नहीं कर पाई। भाजपा की सरकारें कथनी के बिल्कुल उलट करती हैं।

विज्ञापन


किसानों का कर्ज तो माफ नहीं हुआ, लेकिन पीएम मोदी के दस उद्योगपति मित्रों का करोड़ों का लोन माफ जरूर हो गया। भाजपा कहती थी कि वन रैंक वन पेंशन लागू करेंगे, लेकिन अग्निपथ योजना लाकर अब नो रैंक नो पेंशन लागू कर दी। 400 रुपये सिलिंडर के दाम पर स्मृति ईरानी धरना-प्रदर्शन करती थी, लेकिन आज वही 1,200 रुपये का सिलिंडर उन्हें सस्ता लग रहा है। देश में जहां भी भाजपा शासित सरकारें हैं, वह केवल पेपर लीक और भर्ती घोटाले ही होते हैं।
विज्ञापन


पांच साल ऊपर से हेलिकॉप्टर उड़ाया, नीचे नाटियां डाली हैं जयराम ने : मुकेश
सुजानपुर में कांग्रेस की संकल्प रैली में नेता विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच साल के कार्यकाल में ऊपर से हेलिकॉप्टर उड़ाया और नीचे नाटियां डाली हैं। खस्ताहाल सड़कों की सुध नहीं ली। 40 दिन बाद किसी पेड़ के नीचे बैठकर जयराम ठाकुर गुनगुनाएंगे कि कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन। कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में हवाई अड्डा नहीं बना सका, वह हमीरपुर-ऊना रेललाइन कहां बिछा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यशवंत सिंह परमार को हिमाचल निर्माता और वीरभद्र सिंह को विकास का मसीहा कहा जाता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश में नौकरियां और पर्चे बेचने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाएगा। पुलिस भर्ती के पर्चे बेचने वाले सचिवालय में बैठे हैं और परीक्षा देने वाले बच्चे जेल में। मुख्यमंत्री इस बात को न भूलें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला भी 10 साल जेल में रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनते ही भर्ती मामले के आरोपियों को जेल में डाला जाएगा। 

महंगाई पर बोलने को तैयार नहीं मोदी : सुक्खू
कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व महंगाई को लेकर हो हल्ला करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी अब महंगाई पर बोलने को तैयार नहीं हैं। महंगाई के कारण गृहिणियों के घर का चूल्हा नहीं जल रहा है। मोदी के दो उद्योगपति मित्र गैस उत्पादन एवं आपूर्ति का काम कर रहे हैं। इन्हें फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस के समय बिकने वाला 400 रुपये का गैस सिलिंडर वर्तमान में 1,200 रुपये में बेचा जा रहा है।


देश की जनता का पैसा लूटा जा रहा है। अग्निपथ योजना के तहत 21 साल में रिटायर होने वाले अग्निवीरों को मां-बाप शादी के लिए अपनी लड़कियां तक नहीं देंगे। जवानी से पूर्व ही रिटायर होने वाले इन युवाओं के लिए रोजगार की कोई नीति नहीं है। कांग्रेस सरकार आएगी तो सबके लिए पक्की नौकरी होगी। महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये आर्थिक सहायता मिलेगी। युवाओं के रोजगार के लिए सस्ता लोन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed