फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress incharge rajni patil statement over state president appointment

नए हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की तैनाती पर रजनी पाटिल ने ये कहा

Fri, 26 Oct 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Oct 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
himachal congress incharge rajni patil statement over state president appointment

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती का फैसला हाईकमान लेगा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर हाईकमान को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले गए पदाधिकारियों की जल्द ही घर वापसी कराई जाएगी।

विज्ञापन


पाटिल वीरवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बीते दो दिन से सीबीआई को लेकर खूब ड्रामा चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार रात 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक  होती है। रात डेढ़ बजे पता चलता है कि सीबीआई के निदेशक को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर किसी दूसरे को तैनाती दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा

himachal congress incharge rajni patil statement over state president appointment

इससे साफ है कि पीएम मोदी और शाह सीबीआई में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में शुक्रवार को 11 बजे प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर सीबीआई कार्यालय का घेराव करेंगे।  

पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर पार्टी अगला कदम उठाएगी। 

कांग्रेस ने फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल

himachal congress incharge rajni patil statement over state president appointment

हिमाचल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। भाजपा को चारों खाने चित करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अधिवेशन बुलाया गया। इसमें लोकसभा चुनाव में किस प्रत्याशी को उतारा जाए, इस पर चर्चा की गई।

युवा नेताओं ने जहां युवाओं को चुनावी मैदान में उतारने की पैरवी की, वहीं कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने फील्ड में पहले से पैठ बनाए हुए चेहरों पर दांव खेलने को कहा। इस अधिवेशन में वीरभद्र के करीबी गंगूराम मुसाफिर, धनीराम शांडिल, युवा नेताओं में अमित नंदा और विनोद सुल्तानपुरी के नामों पर चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कई मुद्दों को हाईकमान को सौंपने की बात कही। 

बैठक में आठ सूत्रीय एजेंडा व ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी मुद्दे भी पूछे। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। जबकि पार्टी प्रभारी पूर्व सांसद रजनी पाटिल और सह प्रभारी विधायक गुरकीरत सिंह कोटली विशेष तौर पर उपस्थित रहे। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, विधायक रामलाल ठाकुर, कर्नल धनी राम शांडिल आदि नेताओं ने भी विचार रखे।

मोदी और भाजपा सांसद से भी मांगा जाएगा हिसाब : पाटिल
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद से सवाल पूछे जाएंगे। सांसद से पूछा जाएगा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में कितनी बार गए। संसद में कितने सवाल उठाए गए, सांसद निधि कहां-कहां स्वीकृत की और कितनी खर्च हुई। आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव की स्थिति क्यों नहीं सुधर पाई। 

मोदी की वादा खिलाफी को बनाएंगे चुनावी मुद्दा : सुक्खू
कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रदेश के साथ की वादाखिलाफ ी को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। 

शिमला संसदीय क्षेत्र में इन मुद्दों पर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस
- सेब पर आयात शुल्क क्यों नहीं बढ़ाया गया
- गिरिपार के लोगों को एसटी का दर्जा क्यों नहीं दिया 
- सोलन में टमाटर आधारित उद्योग लगाने की घोषणा पूरी क्यों नहीं
- भाजपा सरकार ने ठोस कदम क्यों नहीं उठाए
- दलित अत्याचार पर सरकार मूकदर्शक क्यों
....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed