फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress incharge Rajni Patil in Kullu

वीरभद्र सिंह की नाराजगी के कारण पता लगाएंगी हिमाचल कांग्रेस प्रभारी

Thu, 12 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 12 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
himachal congress incharge Rajni Patil in Kullu

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की नाराजगी के कारणों का पता लगाएंगी। वह नाराजगी दूर कर इसकी फीडबैक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंचाएंगी। कुल्लू में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में उतरा जाएगा।

विज्ञापन


कुल्लू में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में रजनी ने कहा कि वह धरातल स्तर पर फीडबैक ले रही हैं। बूथ, ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर हो रहे कार्य का जायजा लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्हें सोशल मीडिया समेत अन्य चीजों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस हर यूनिट का अलग-अलग सम्मेलन किया जाएगा। आखिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह, विद्या स्टोक्स समेत अन्य वरिष्ठ नेता मिलकर काम करेंगे और चार-शून्य को शून्य-चार में बदला जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के दौरान घर-घर गांव-गांव न जाने से लोग व कार्यकर्ता नाराज हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में भूल की तो भारी साबित होगी

himachal congress incharge Rajni Patil in Kullu

2019 में भूल की तो भारी साबित होगी। कौन क्या और कैसे काम कर रहा है, इसका अवलोकन करने व हाईकमान तक सुझाव पहुंचाने के लिए वे दौरे पर हैं। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी छोटे हिटलर की तरह काम कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के बलबूते पर जीतने वालों को उन्हें भूलना नहीं चाहिए। इस दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव धर्मवीर धामी, मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष बुद्घि सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस विद्या नेगी, हरि चंद शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

राजनीति नहीं, पार्टी को मजबूत करने आएं- हिमाचल कांग्रेस सहप्रभारी गुरकीरत ने कहा कि वह राजनीति करने नहीं, पार्टी को मजबूत करने के लिए आएं हैं। कांग्रेस पार्टी गरीब लोगों की पार्टी है। कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत होती है।

लोस चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। यह चुनाव राहुल गांधी का है। इसमें गांव व बूथ स्तर पर डटकर काम कर उन्हें जीताना है। कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार से जनता ने मुंह मोड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed