फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress incharge rajni patil asked for report on clash between party worker in shimla

सुक्खू-वीरभद्र समर्थकों में मारपीट पर कांग्रेस हाईकमान ने तलब की रिपोर्ट

Fri, 18 Jan 2019 02:53 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 18 Jan 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
himachal congress incharge rajni patil asked for report on clash between party worker in shimla
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थकों में हुई मारपीट के मामले में हाईकमान ने जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश प्रभारी और एआईसीसी महासचिव रजनी पाटिल ने 15 दिन में जांच रिपोर्ट हाईकमान को सौंपने के कड़े निर्देश दिए हैं। पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के ताजपोशी समारोह में मारपीट करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


प्रदेश पार्टी प्रभारी पाटिल राठौर को पदभार सौंपकर शुक्रवार को वापस नई दिल्ली रवाना हो गई हैं। गौर हो कि वीरवार को हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदभार संभालना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों गुटों में हुआ था खूनी संघर्ष

himachal congress incharge rajni patil asked for report on clash between party worker in shimla

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। इस दौरान वीरभद्र और सुक्खू समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी है।

नारेबाजी के बीच गालीगलौज शुरू होते ही दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। यह सब प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में हुआ। वह कार्यकर्ताओं से शांति की अपील करती रहीं।

शुक्रवार को नई दिल्ली रवाना होने से पहले रजनी पाटिल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से इस घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजने के निर्देश दिए हैं। पाटिल ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि प्रदेशाध्यक्ष से जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर मांगी गई है। इसे देखने के बाद हाईकमान उपयुक्त कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed