{"_id":"5def7ef68ebc3e881d0f88e4","slug":"himachal-congress-executive-will-be-formed-after-assembly-session-this-is-the-big-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस सत्र के बाद बनेगी हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस सत्र के बाद बनेगी हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी, ये है बड़ी वजह
Wed, 11 Dec 2019 11:12 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कांग्रेस की नई कार्यकारिणी दिल्ली रैली और विस के शीत सत्र के बाद बनेगी। कांग्रेस हाईकमान का इन दिनों दिल्ली रैली पर ध्यान है। नेता अपने-अपने राज्यों से भीड़ जुटाने में जुटे हैं। उधर, हिमाचल में विधानसभा का शीत सत्र चला हुआ है ऐसे में कांग्रेस कार्यकारिणी पर मंथन करने के बजाय सरकार को घेरने में अपना जोर लगा रही है।
विज्ञापन
हाईकमान ने साफ शब्दों में कह दिया गया है कि सभी प्रदेश कांग्रेस वर्तमान में कांग्रेस की दिल्ली रामलीला मैदान में 14 दिसंबर की सुबह 11 बजे होने वाली रैली की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं ताकि इसे सफल बनाया जा सके। कांग्रेस हाईकमान किसी भी सूरत में रैली की तैयारियों के अलावा किसी अन्य काम में अपने समय बर्बाद नहीं करना चाहती।
विज्ञापन