फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress Executive will After clearance from the high command

हाईकमान से हरी झंडी के बाद ही भंग होगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी

Mon, 17 Jun 2019 11:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
himachal congress Executive will  After clearance from the high command
कांग्रेस कार्यालय शिमला - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान से हरी झंडी मिलने पर ही प्रदेश कार्यकारिणी भंग की जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लोकसभा चुनाव में पुरानी कार्यकारिणी से ही चुनाव में काम चलाया था परंतु यह प्रयोग सफल नहीं रहा।

विज्ञापन


हाईकमान ने राठौर से पहले ही कह दिया है कि वह नई कार्यकारिणी का गठन करें मगर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मसला नहीं सुलझने के कारण प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनाने का मामला भी फिलहाल लटका हुआ है।  

विज्ञापन

हाईकमान से लिस्ट मंजूर कराना अनिवार्य

himachal congress Executive will  After clearance from the high command
पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि जब तक दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला नहीं सुलझता, तब तक प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाएगा।

नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से पहले हाईकमान से लिस्ट मंजूर कराना अनिवार्य है। जैसे ही प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन होगा, उसके बाद जिला और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया जाएगा। 

वहीं दूसरी ओर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed