{"_id":"5d0e5d708ebc3e11b259285e","slug":"himachal-congress-discipline-committee-will-take-action-on-10-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के 10 नेताओं पर गिरेगी अनुशासन समिति की गाज, दो निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के 10 नेताओं पर गिरेगी अनुशासन समिति की गाज, दो निष्कासित
Sat, 22 Jun 2019 10:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश के मुख्य सचिव रहे आईएस अधिकारी अमरनाथ विद्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई।
विज्ञापन
अनुशासन समिति ने दो नेताओं को निष्कासित किया और आठ को नोटिस जारी करने की सिफारिश की है। समिति ने पार्टी के आईटी सेल को कानूनी कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
अनुशासन समिति के अन्य सदस्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी, पीसीसी सचिव हरि कृष्ण हिमराल, पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव तिलक राज शर्मा ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
ग्रुप एडमिन को दी ये हिदायत
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के सोशल मीडिया में पार्टी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा और टिप्पणियों पर कड़ा नोटिस लेते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने के पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
अनुशासन समिति ने जांच कमेटी की पूरी रिपोर्ट का अध्ययन करते हुए इसमें शामिल पदाधिकारियों के शामिल होने का कड़ा नोटिस लेते हुए इस पर उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
समिति ने यह सिफारिश की है कि व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को तुरंत प्रभाव से उन पार्टी विरोधी बयानबाजी करने वाले सदस्यों को ग्रुप से ब्लॉक करें और भविष्य में ऐसे मामलों में ग्रुप एडमिन की जवाबदेही होगी।
ग्रुप एडमिन को यह भी हिदायत दी गई है कि अगर उनके ग्रुप में उनका कोई भी सदस्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी करता है तो उसे तुरंत ग्रुप से बाहर किया जाए।