फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress disciplinary committee notice to two party leaders

Himachal Congress: दो नेताओं को कांग्रेस अनुशासन समिति ने भेजे कारण बताओ नोटिस

Sun, 14 Aug 2022 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Aug 2022 06:25 PM IST
सार

पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी करना भारी पड़ा है। दोनों से एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Himachal  Congress disciplinary committee notice to two party leaders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी के दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा और नेता नरदेव कंवर को नोटिस जारी कर दोनों से एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


इससे पहले बावा ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वर्ष 2017 में नालागढ़ विधानभा सीट से चुनाव लड़ा था और करीब सात हजार वोट हासिल किए थे। इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी लखविंद्र राणा चुनाव जीत गए थे। फिर बावा को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद हरदीप बावा की पार्टी में बहाली कर दी गई थी। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी करना भारी पड़ा है। इन नेताओं पर आरोप है कि गत 8 अगस्त को इन नेताओं ने पार्टी नेता के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की थी। इसकी शिकायत तथ्यों के साथ ब्लॉक और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के पास भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, इन नेताओं ने पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयानबाजी की है। उल्लेखनीय है कि अनुशासन समिति ने पहले ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ शब्दों में चेतावनी दे दी थी कि कोई भी मीडिया में नेताओं या पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करेगा तो इसे भी अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे बयान देने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने कहा कि दोनों नेताओं पर आरोप है कि मीडिया में पार्टी के नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है। इस कारण इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा और बीसीसी नालागढ़ के नेता नरदेव कंवर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रजिस्टर्ड डाक से भेजा है। नोटिस का जवाब हफ्ते के भीतर देना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed