{"_id":"5c88fb05bdec222aaf37b4bd","slug":"himachal-congress-demands-from-ec-in-sdm-choupal-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पर आपराधिक मामला दर्ज कराए चुनाव आयोग: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम पर आपराधिक मामला दर्ज कराए चुनाव आयोग: कांग्रेस
Wed, 13 Mar 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि एसडीएम चौपाल पर आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन करके पता लगाया जाए कि किसके इशारे पर ईवीएम के कमरे को खोला गया। एसडीएम को चार्जशीट करके मामले की परतें खुल पाएंगी।
विज्ञापन
आयोग से यह भी मांग की कि कूड़ेदानों से जनप्रतिनिधियों के नाम तुरंत हटाए जाएं। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में कहा कि सरकार ने गंभीर मामले में एसडीएम का तबादला करके अपना पल्ला झाड़ लिया है। इस घटना से साफ है कि प्रदेश में ईवीएम सुरक्षित नहीं हैं। चुनाव आयोग प्रदेश में रखीं ईवीएम को अर्द्ध सैनिक बलों के सुपुर्द करे।
विज्ञापन