{"_id":"6392dae99bfe50315d7d4c7d","slug":"himachal-congress-chief-pratibha-singh-statement-on-cm-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीएम पद को लेकर प्रतिभा सिंह बोलीं- वीरभद्र के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीएम पद को लेकर प्रतिभा सिंह बोलीं- वीरभद्र के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती
Fri, 09 Dec 2022 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:23 PM IST
सार
विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कहा कि कई नामों पर चर्चा हो रही है। तमाम समीकरण देखे जा रहे हैं। हमें इसे नवनिर्वाचित विधायकों के निर्णय पर छोड़ देना चाहिए। यह उनका विशेषाधिकार है। जनता ने अपना फैसला लिया है। अब यह विधायकों को तय करना है कि वे अपने नेता के रूप में किसे चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नाम, चेहरे और काम पर जीती है। ऐसा नहीं हो सकता कि उनके नाम, चेहरे और परिवार का उपयोग करें और किसी और को श्रेय दें। हाईकमान ऐसा नहीं करेगा।
विज्ञापन