फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Chief Pratibha Singh statement on BJP Hindu Card

Himachal Congress: विक्रमादित्य बोले- भाजपा करती है धर्म की राजनीति, इनसे बड़े हिंदू हम

Thu, 07 Dec 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है।

विज्ञापन
Himachal Congress Chief Pratibha Singh statement on BJP Hindu Card
बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है। इनसे बड़े हिंदू हम हैं। हिमाचल प्रदेश में देव समाज के लोग रहते हैं। बेशक मध्य भारत में भाजपा धर्म की राजनीति करती आई है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में हिंदुत्व कार्ड काम नहीं करेगा। हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आना था, लेकिन उन्हें तेलंगाना में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में जाना पड़ा। मुख्यमंत्री ने मुझे फोन कर सरकार की ओर से संगठन की बैठक में शामिल होने को कहा। इस नाते मैं यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि संगठन से ही सरकार को सही फीडबैक मिलता है। हमें अन्य राज्यों में हुए चुनाव परिणामों से विचलित होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में सरकार और कांग्रेस संगठन बहुत मजबूत हैं।
विज्ञापन


पूर्व की भाजपा सरकार के समय में कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट के साथ तीन विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए योजनाबद्ध ढंग से फील्ड में उतरने व भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। उन्हाेंने कहा कि 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आएंगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस समारोह में शामिल होने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed