फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress chief kuldeep rathore meeting with sonia gandhi

राठौर को तीसरी बार भी नहीं मिला सोनिया से मिलने का मौका

Mon, 09 Dec 2019 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Dec 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
himachal congress chief kuldeep rathore meeting with sonia gandhi
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एक महीने के भीतर यह तीसरा मौका है जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से नहीं मिल पाए। इस बार जन्मदिन की बधाई देने के बहाने वह दिल्ली पहुंचे थे।

विज्ञापन


लेकिन उन्नाव की घटना और दिल्ली अग्निकांड की वजह से दस दिसंबर को सोनिया गांधी ने जन्मदिन मनाने से इंकार कर दिया है। साथ ही यह भी संदेश दिया कि उनके जन्मदिन पर प्रदेशों में भी कार्यकर्ता जश्न न मनाएं। अब राठौर शिमला लौट रहे हैं।
विज्ञापन


महीना भर पहले दिल्ली पहुंचे राठौर समय न मिलने की वजह से सोनिया से नहीं मिल पाए थे। उसके बाद महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर सोनिया की व्यस्तता ने राठौर को मिलने नहीं दिया और उन्हें अंबाला से शिमला लौटना पड़ गया था। अब तीसरी बार भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हर बार की तरह इस बार भी राठौर नई कार्यकारिणी की सूची साथ ले गए थे लेकिन इस पर चर्चा के लिए मौका ही नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि पूर्व महासचिव रजनीश किमटा इस बार राठौर के साथ नहीं गए हैं। राठौर गत शनिवार को बद्दी होते हुए दिल्ली गए। जाते वक्त राठौर कुछ देर बद्दी में रुके और कांग्रेस नेता की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed