{"_id":"5db97a808ebc3e016e02a1c9","slug":"himachal-congress-chief-in-delhi-discussion-on-defeat-in-by-election-in-pachhad-and-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठौर दिल्ली तलब, उप चुनाव में कांग्रेस की हार पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठौर दिल्ली तलब, उप चुनाव में कांग्रेस की हार पर होगी चर्चा
Wed, 30 Oct 2019 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Oct 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को दिल्ली तलब किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें 2 नवंबर को दिल्ली बुलाया है। इस दौरान विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती को लेकर भी मंथन किया जाना है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को दिल्ली तलब किया है। धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों को लेकर भी जवाबतलबी हो सकती है। इसके अतिरिक्त उप चुनाव के दौरान पार्टी के भीतर की राजनीति को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
उप चुनाव में प्रचार से दूर रहे पार्टी नेताओं पर की गई कार्रवाई को लेकर विस्तार से पूछा जा सकता है। दोनों सीटों में पार्टी के मत-प्रतिशत को लेकर भी मंथन किया जाना तय है। बताते हैं कि प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती को लेकर किए गए अभी तक के कामकाज को लेकर भी जवाबतलबी हो सकती है। इसके अलावा ब्लॉक कमेटियों के गठन के साथ नए जिलाध्यक्षों की सूची पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन