कांग्रेस ने तीन पूर्व विधायकों समेत 10 नेताओं को दिया झटका, नियुक्तियां रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने तीन पूर्व कांग्रेस विधायकों समेत 10 नेताओं की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान इन नेताओं को खुश करने के लिए पार्टी के महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और जिला पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
हाईकमान ने इस तैनाती को गलत ठहराया है, अब आननफानन में कांग्रेस ने इन नेताओं के पद छीन लिए हैं। इनकी नियुक्तियों को लेकर हिमाचल कांग्रेस भी संदेह के घेरे में आ गई है।
जिन बड़े नेताओं के पद छीने गए हैं, उनमें परागपुर (अब देहरा) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के महासचिव योगराज, बंजार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस महासचिव सत्यप्रकाश, पार्टी महासचिव सुरेंद्र पाल ठाकुर, देवेंद्र बुशैहरी प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस पार्टी सचिव धीरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता पुष्पराज शर्मा शामिल हैं।
पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि इन नेताओं को नियमों के तहत पदों पर तैनाती दी गई थी, इन्हें पद से हटाया गया है। कांग्रेस पार्टी कार्यालय की ओर से इन नेताओं को सूचित भी किया गया है। गौरतलब है कि इनमें से कई नेता पहले से ही बागी चल रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान इनकी पार्टी में वापसी कर बड़े पदों पर तैनाती दी गई थी।
जिले के ये नेता भी शामिल
- चंद्र सैन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू
- मान चंद ठाकुर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू
- राजिंद्र मोहन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडी
- दामोदर सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन (निष्कासित)