फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress block level party Sammelan In state

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुक्खू को सौंपी ये जिम्मेदारी

Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal congress block level party Sammelan In state

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में सम्मेलन करवाने के बाद अब कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन करवाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। अभी तक प्रदेश के नौ ब्लॉकों में सम्मेलन करवाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


फरवरी 2019 तक प्रदेश के सभी ब्लॉकों में सम्मेलन करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इनका दायित्व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सौंपा गया है। संसदीय क्षेत्रों के सम्मेलन प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह की मौजूदगी में करवाए गए थे। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के संसदीय और ब्लॉक सम्मेलनों को अहम माना जा रहा है। संसदीय क्षेत्रों के सम्मेलनों में संसदीय क्षेत्रों के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रमुख रूप से मौजूद रहने को कहा गया था। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुटने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता और महासचिव नरेश चौहान कहते हैं कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव से पहले निचले स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस के सम्मेलनों का सिलसिला शुरू कर दिया है।


फरवरी तक सभी ब्लॉक के सम्मेलनों को करवाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक आनी, निरमंड, रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई, ठियोग, सोलन, पच्छाद, देहरा और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक सम्मेलन करवाए जा चुके हैं। इनमें ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed