{"_id":"343d733f723d6b3310b5d1a8dff15d67","slug":"himachal-congress-accept-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कबूला 'मोदी लहर' से हारी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कबूला 'मोदी लहर' से हारी कांग्रेस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 16 May 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की चार लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी की हार कबूल करते हुए माना है कि यह जनादेश है। इसका प्रदेश कांग्रेस स्वागत करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की हार स्वीकार मानते हैं। सुक्खू बोले कि हिमाचल में नरेंद्र मोदी की लहर रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है। मगर आकर्षक वादों लहर पर सवार होकर आई मोदी सरकार क्या लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी? यह देखना होगा।
विज्ञापन
शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर के सामने खुद भाजपा कहीं भी नहीं टिकी है। इसमें भाजपा का नाम कहीं नहीं रहा है। मोदी ने जनता से जिस तरह के वादे किए हैं। जनता ने उसके लिए ही वोट डाला है।
विज्ञापन
अब काम करके दिखाना होगा
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर, तेल के मूल्यों में कमी, काले धन को लाने जैसी बातें इनमें प्रमुख हैं। लोगों को आशा है कि मोदी उनकी इन समस्याओं को दूर करेंगे। वह जीते प्रत्याशियों को मुबारकबाद देते हैं। यह उम्मीद करते हैं कि जिन वादों को पूरा करने के लिए उन्हें चुना गया है, वे उन्हें पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रचारतंत्र का इस्तेमाल करके ही यह मोदी लहर बनी है। सुक्खू ने कहा कि पूरा देश इस लहर की चपेट में रहा है। हिमाचल में सरकार ने अच्छे काम किए हैं और पार्टी संगठन का भी अच्छा काम रहा है।