फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal computer teacher recruitment new rules

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए सरकार के पास पहुंची फाइल, अब होगा ये बदलाव

Sun, 14 Jan 2018 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 14 Jan 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
himachal computer teacher recruitment new rules
कंप्यूटर शिक्षक - फोटो : File Photo

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए हिमाचल सरकार नए नियम तैयार करेगी। शिक्षा विभाग ने पीजीटी आईपी का मामला सरकार को समीक्षा के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने साक्षात्कार से पीजीटी आईपी के पद भरने का फैसला लिया था। कमीशन के दायरे से भर्ती को बाहर करने के चलते मामला ट्रिब्यूनल में पहुंच गया था। ट्रिब्यूनल ने मामले की पहली ही सुनवाई में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


पीजीटी आईपी के 1191 पदों को भरने के लिए कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से नियमों में छूट दी थी। कैबिनेट ने पीजीटी आईपी की भर्ती के लिए पूर्व में बने नियमों को निरस्त करते हुए उच्च शिक्षा निदेशक को भर्ती करने को अधिकृत किया था। इसी बीच इस मामले को कुछ लोगों ने ट्रिब्यूनल में चुनौती दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal computer teacher recruitment new rules
कंप्यूटर शिक्षक भर्ती - फोटो : File Photo

आरोप लगाया गया कि नियमों को दरकिनार कर कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। भर्ती में केवल साक्षात्कार को ही मुख्य आधार बनाया गया है जो कि तर्कसंगत नहीं है।

अब प्रदेश में सरकार बदलने के बाद शिक्षा विभाग ने पीजीटी आईपी भर्ती का मामला समीक्षा के लिए राज्य सरकार को भेजा है।

संभावित है कि जयराम सरकार पूर्व सरकार द्वारा नियमों में दी गई छूट को समाप्त कर लोकसेवा आयोग या अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से पीजीटी आईपी के पदों पर भर्ती को हरी झंडी दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed