फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: CM sukhvinder Sukhu said State police is doing good work, BJP is also against it

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश पुलिस अच्छा काम कर रही, भाजपा इसके भी खिलाफ

Fri, 27 Feb 2026 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 07:02 PM IST
सार

 सुक्खू ने कहा कि हिमाचल पुलिस अच्छा काम कर रही है, भाजपा उसका विरोध कर रही है। भाजपा हर चीज के खिलाफ है। संविधान में हर राज्य को अधिकार दिए हैं, उसी के अनुसार राज्य कार्य करते हैं। 

विज्ञापन
Himachal: CM sukhvinder Sukhu said State police is doing good work, BJP is also against it
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल पुलिस अच्छा काम कर रही है, भाजपा उसका विरोध कर रही है। भाजपा हर चीज के खिलाफ है। संविधान में हर राज्य को अधिकार दिए हैं, उसी के अनुसार राज्य कार्य करते हैं। दिल्ली पुलिस को अगर यहां से किसी को लेकर जाना था तो यहां की स्थानीय पुलिस को सूचित करना चाहिए था। आईजीएमसी शिमला के दौरे के दौरान सीएम ने कहा कि दिल्ली पुलिस को कानून के तहत कार्य करना चाहिए था। कोई बगैर वर्दी के आएगा और किसी को उठा कर लेकर जाएगा और हिमाचल की पुलिस को जानकारी नहीं होगी तो यह उचित नहीं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दस्तावेज दिखाने चाहिए थे। वहां के होटल मालिक से कुछ न कह कर वीडियो की रिकार्डिंग ले ली। उसको भी पता नहीं लगा कि क्या हो रहा है। जोर जबरदस्ती करना उचित नहीं है। आपसी तालमेल बनाना जरूरी होता है। दिल्ली पुलिस डीजीपी से मिलती और कह देती कि हम इस जगह जा रहे हैं तो इतनी बड़ी बात नहीं होती। सीएम ने कहा कि वह जयराम ठाकुर के बारे में अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता। दिल्ली-हरियाणा पुलिस किसी को भी उठा कर ले जाए और हम उसको जाने दें, तो हमारी पुलिस का काम क्या रह गया। किसी के अधिकार का हनन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


आरडीजी पर साथ नहीं दे रही भाजपा
सीएम ने कहा कि पिछले सरकार के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ नारे देते रहे। अस्पतालों में उपकरण तक नहीं बदले। आरडीजी मामले में भी भाजपा हमारा समर्थन नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर में खुलेगा ट्रांसपोर्ट विंग और अर्बन डेवलपमेंट कार्यालय : सुखविंद्र
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर में दो नए प्रदेश कार्यालय खोले जाएंगे। इनका संचालन हमीरपुर के नए बस अड्डे से होगा। इसकी औपचारिकताएं पूरी की की जा चुकी हैं। इसमें एक कार्यालय ट्रांसपोर्ट का बड़ा विंग है। जितने भी चालान होंगे, ऑनलाइन सिस्टम से होंगे। वहीं अर्बन डेवलपमेंट का कार्यालय भी खोला जाएगा। सीएम ने कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी हो चुकी है। पूर्व सरकार में पांच साल तक प्रदेश की संपदा को लुटाया। पूर्व जयराम सरकार में बहुत वित्तीय कुप्रबंधन हुआ। अपने दोस्तों और मित्रों के लिए एक हजार करोड़ रुपये की खाली बिल्डिंग छोड़ गए। यह बात सीएम ने हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान कही। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार 70,680 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ गई। अब हमें कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। इस वर्ष हमें दस हजार करोड़ रुपये ऋण लेना पड़ेगा। हमें तीन साल में आरडीजी 17 हजार करोड़ रुपये मिला है। पूर्व सरकार को करीब 54 हजार करोड़ आरडीजी मिला। आरडीजी किसी सरकार का अधिकार नहीं है। यह हिमाचल की जनता का अधिकार है। जयराम ठाकुर आरजीडी बंद होने पर तुरंत जनता को बोल रहे हैं कि चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। सीएम ने बताया कि सीबीएसई स्कूलों से बच्चों को बेहतर पढ़ाई मिलेगी। म्यूजिक, ड्राइंग के अध्यापक रखे जाएंगे। अगर कहीं पर एचपी बोर्ड संबद्धता स्कूलों की जरूरत होगी, उस पर भी सरकार विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed