फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM Sukhu said HIV awareness campaign will be run in all districts

HIV Awareness Campaign In HP: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सभी जिलों में चलेगा एचआईवी जागरूकता अभियान

Mon, 12 Aug 2024 06:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 06:22 PM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एचआईवी जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।
 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said HIV awareness campaign will be run in all districts
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एचआईवी जागरूकता अभियान की शुरुआत की। 12 अक्तूबर तक चलने वाला अभियान प्रदेश के सभी जिलों में गांव स्तर तक चलाया जाएगा। सीएम ने जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दो महीने तक चलने वाले इंटिग्रेटिड हेल्थ चेकअप अभियान का भी शुभारंभ किया। इस वर्ष युवा दिवस ‘क्लिक से प्रगति की ओर-सतत् विकास के लिए युवा डिजिटल माध्यम’ के थीम पर मनाया जा रहा है। सीएम ने यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, एचआईवी जागरूकता अभियान के शुभारंभ के दौरान दी।

विज्ञापन


युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। सरकार एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी केंद्रों में निःशुल्क उपचार करवाने वाले व्यक्तियों को 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता और पीड़ितों के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को 300 से लेकर 800 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके साथ ही उपचार के लिए आने वाले व्यक्तियों को फ्री बस यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि इसके अध्ययन के लिए राज्य सरकार ने आईसीएमआर से संपर्क किया है। सरकार सरकारी अस्पतालों में कैंसर के मरीजों को उनके उपचार के लिए 42 दवाइयां मुफ्त प्रदान कर रही है। इन दवाइयों को राज्य की अनिवार्य दवा सूची में शामिल किया गया है। इन दवाइयों में कैंसर उपचार के लिए प्रयुक्त होने वाला टीका भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये होती है।
विज्ञापन




सुक्खू ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए सरकार ने डाइट मनी को 240 से बढ़ाकर 400 रुपये, जिला स्तर के लिए 300 रुपये और खंड स्तर के लिए 240 रुपये किया है। राज्य से बाहर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपये किया गया है। विंटर ओलंपिक तथा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को पांच-पांच करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को तीन-तीन करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को दो-दो करोड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को चार करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश के 850 शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर स्मार्ट क्लासरूम, ऑडियो-वीडियो विजुअल टीचिंग जैसी सुविधाएं होंगी।

एड्स और एचआईवी के बारे में जागरूक जरूरी : शांडिल
स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि युवा हमारे शक्ति के स्रोत हैं और कल का भविष्य भी हैं। एड्स और एचआईवी के बारे में युवाओं को जागरूक करना भी अहम है। राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीपीएस राम कुमार चौधरी और संजय अवस्थी, विधायक सुरेश कुमार व हरीश जनारथा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed