फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM Sukhu said he raised the issue of import duty on apples with Union Minister Piyush Goyal

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष उठाया आयातित सेब पर शुल्क का मुद्दा

Fri, 30 Jan 2026 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 Jan 2026 07:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सेब पर आयात शुल्क 50 से घटाकर 20 फीसदी करने को लेकर कहा कि यूरोपियन यूनियन के देशों से भारत आने वाले सेब पर आयात शुल्क घटाने का भी हिमाचल के बागवानों को बड़ा नुकसान होगा। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said he raised the issue of import duty on apples with Union Minister Piyush Goyal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते के बाद यूरोपियन यूनियन के देशों से भारत आने वाले सेब पर आयात शुल्क 50 से घटाकर 20 फीसदी करने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ न्यूजीलैंड से आयातित सेब पर शुल्क कम करने का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन


यूरोपियन यूनियन के देशों से भारत आने वाले सेब पर आयात शुल्क घटाने का भी हिमाचल के बागवानों को बड़ा नुकसान होगा। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से अधिकारियों और बागवानों की एक टीम भेजने को कहा है, जिसके बाद केंद्र सरकार इस विषय के सभी पहलुओं की गंभीरतापूर्वक जांच कर चर्चा करेगी। सरकार इस मामले को दोबारा केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। प्रदेश में शाॅल बेचने वालों पर हो रहे हमलों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के संविधान में जो हिंदुस्तान का नागरिक है, उसे सुरक्षा देना हमारा दायित्व है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed