{"_id":"64109b754ff4d60a670bc3d9","slug":"himachal-cm-office-letter-regarding-implementation-of-approved-transfer-proposal-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मुख्यमंत्री कार्यालय को सात दिन में बताना होगा, तबादला आदेश लागू हुए कि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मुख्यमंत्री कार्यालय को सात दिन में बताना होगा, तबादला आदेश लागू हुए कि नहीं
Tue, 14 Mar 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Mar 2023 09:37 PM IST
सार
अनुमोदित तबादला आदेशों की अनुपालना नहीं होने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया की ओर से एक पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को भेजा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई विभागों में मुख्यमंत्री के अनुमोदित तबादला आदेशों की अनुपालना नहीं होने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया की ओर से एक पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को भेजा गया है। इसमें कहा गया कि सीएम के ऐसे आदेशों की हर सूरत में अनुपालना की जाए। इन आदेशों की अनुपालना नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में बड़ी नाराजगी है। इसका मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है। अगर ऐसा कोई नोट फिजिबल नहीं है, तो इस बारे में संबंधित विभाग को सात दिन में सूचित करना होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में देरी न हो, इसके लिए विभाग के स्तर पर एक अधीक्षक ग्रेड वन और सचिवालय स्तर पर एक ब्रांच अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने को कहा है। तबादला आदेश लागू होने से सात दिनों से ज्यादा देरी होने पर इसका कारण मुख्यमंत्री कार्यालय को बताना होगा। जो तबादला नोट लागू हो गए, उनकी रिपोर्ट भी सात दिन में सीएम कार्यालय को मिलनी चाहिए। यह नोडल अधिकारी की ड्यूटी होगी।
विज्ञापन