फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cm office letter regarding implementation of approved transfer proposal

Himachal: मुख्यमंत्री कार्यालय को सात दिन में बताना होगा, तबादला आदेश लागू हुए कि नहीं

Tue, 14 Mar 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Mar 2023 09:37 PM IST
सार

अनुमोदित तबादला आदेशों की अनुपालना नहीं  होने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया की ओर से एक पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को भेजा गया है। 

विज्ञापन
himachal cm office letter regarding implementation of approved transfer proposal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कई विभागों में मुख्यमंत्री के अनुमोदित तबादला आदेशों की अनुपालना नहीं  होने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया की ओर से एक पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को भेजा गया है।  इसमें कहा गया कि सीएम के ऐसे आदेशों की हर सूरत में अनुपालना की जाए। इन आदेशों की अनुपालना नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में बड़ी नाराजगी है। इसका मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है। अगर ऐसा कोई नोट फिजिबल नहीं है, तो इस बारे में संबंधित विभाग को सात दिन में सूचित करना होगा।

विज्ञापन


इस संबंध में देरी न हो, इसके लिए विभाग के स्तर पर एक अधीक्षक ग्रेड वन  और सचिवालय स्तर पर एक ब्रांच अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने को कहा है। तबादला आदेश लागू होने से सात दिनों से ज्यादा देरी होने पर इसका कारण मुख्यमंत्री कार्यालय को बताना होगा। जो तबादला नोट लागू हो गए, उनकी रिपोर्ट भी सात दिन में सीएम कार्यालय को मिलनी चाहिए। यह नोडल अधिकारी की ड्यूटी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed