{"_id":"5f847bfbc7c7cb3bd40601fd","slug":"himachal-cm-jairam-thakur-coronavirus-positive-case-news-cm-jairam-thakur-in-home-isolation-for-seven-days-and-under-doctors-surveillance-for-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन डॉक्टर की निगरानी में, 7 दिन होम आइसोलेट रहेंगे सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन डॉक्टर की निगरानी में, 7 दिन होम आइसोलेट रहेंगे सीएम जयराम
Tue, 13 Oct 2020 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर कोरोनावायरस पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
कोविड -19 को लेकर तैयार की गई गाइडलाइंस के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 10 दिन तक डॉक्टर की निगरानी में और 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। नियमों के तहत अब उनका कोरोना टेस्ट नहीं हो सकता है। 10 दिन में उनके रिकवर होने का पता चल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रविवार को उन्हें थकावट महसूस हुई, शाम के समय उन्हें हल्का बुखार आया था।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने खुद सोमवार को टेस्ट कराने की बात कही। ऐसे में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी डॉक्टर हैं। अन्य डॉक्टरों की तरह वह भी उनका ख्याल रख रही हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्हें किसी से भी न मिलने को कहा है। बताया जा रहा है कि इस स्थिति में मुख्यमंत्री फ़ोन पर बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ओकओवर दौड़े डॉक्टर और अफसर
सीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर ओकओवर की ओर दौड़े। सचिवालय के अफसर भी मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की पल-पल जानकारी लेते रहे। कई अफसर भी ओकओवर पहुंच गए। ओकओवर में मुख्यमंत्री का स्टाफ ऑब्जर्वेशन पर हैं।
विज्ञापन